मेष राशिफल 2025
2025 का मेष राशिफल-
आपके व्यक्तित्व की बात करें तो आपकी राशि मंगल से शासित होने वाली राशि है। इस वर्ष आपके पूरे व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । आपका साहस और स्पर्धा में डटे रहने वाला स्वभाव सराहनीय है। जीवन के प्रति जुनून आपको महत्वपूर्ण बनाता है। यह वर्ष मेष राशि के जातको के लिए अवसरों और चुनौतियों से भरा हो सकता है। आप हर चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर योद्धा साबित होंगे। कड़ी मेहनत से सफलता और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलन बना सकेंगे । आप ईमानदार और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। वैसे आपका गुस्सैल स्वभाव और कुछ चीज़ों पर तुरंत प्रतिक्रिया आपके अंदर अहंकार भर सकता है। लेकिन आप अपने प्रियजनों का बहुत ख्याल रखने वाले और उनके साथ खड़े रहने वालो में से हैं।
2025 में मेष राशि में ग्रहों की स्थिति और प्रभाव-
2025 के इस वर्ष में सबसे महत्वपूर्ण गोचर मार्च में होगा, जब शनि आपके 11वें से 12वें भाव में प्रवेश करेगा। सामान्य तौर पर मेष राशि में जन्म लेने वालों के लिए यह एक अनुकूल स्थिति नहीं मानी जाती है। देवगुरु बृहस्पति मई माह में दूसरे से तीसरे घर में और फिर अक्टूबर में चौथे घर में गोचर करेंगे । यह दोनों गोचर मेष राशि वालों को उनके व्यावसायिक और निजी जीवन के मामले में लाभान्वित करेंगे। राहु मेष राशि के 12वें भाव से 11वें भाव में गोचर करेगा, यहाँ अच्छा आर्थिक लाभ होगा। यह सेलरी में बढ़ोतरी और व्यापार में लाभकारी समय होगा। आप ट्रेडिंग के माध्यम से भी अच्छा पैसा कमाने में सक्षम हो सकते हैं।
2025 में मेष राशि का कैरियर-
मेष राशि में राशिफल के अनुसार, इस वर्ष आप के लिए प्रोफेशनल रूप से बहुत ही अच्छी शुरुआत होगी, और यदि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उसमे सफलता मिलने की संभावना अधिक है । पहली छमाही आपकी प्रोफेशनल लाइफ में अवसरों और विकास की लहर लाएंगे। चाहे वह कोई नया प्रोजेक्ट हो, प्रमोशन हो, या अपना स्किल दिखाने का अवसर हो, सितारे आपके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। बाद की छमाही कुछ चुनौतियों को साथ लेकर आ सकती हैं। मन चाही स्थितियों में रुकावट या देरी देखी जा रही है । वैसे माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको इस समय सावधान रहना ज़रूरी है। शत्रु आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, आप उन्हें बहुत आसानी से अपने वश में कर पाएंगे। ऑफिस में सीनियर्स के साथ अनबन और आपस में अहंकार का टकराव होता रहेगा।
2025 में मेष राशि वालों का प्रेम जीवन व संबंध-
वार्षिक राशिफल के अनुसार देखें तो मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्यार और रिश्तों के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा, शादीशुदा जोड़ों के प्यार में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य
जातको के विवाह के प्रबल योग बनेगें। इस समय में संबंधों में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा और साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे । इस समय कुछ आकर्षक पल होंगे, जो आप लोगों की करीबी बढ़ाने वाले होंगे । जहां वर्ष की प्रथम छमाही में खूबसूरत समय देख पा रहे, वहीं दूसरी छमाही रिश्तों के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों के बारें में बता रही है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको कुछ परेशानी और दिल टूटने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, कुछ कठिनाइयाँ आपके व्यक्तिगत विकास और अवसर के रूप में भी काम करती हैं। यह समय आपकी लचीलेपन की भावना को बढ़ावा दे सके इस प्रकार हैं।
2025 में मेष राशि का आर्थिक जीवन -
मेष राशिफल में इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिरता के वारे में मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे । आपकी कुंडली के अनुसार विदेशी यात्राओं और धन संचय की संभावना को देखा जा रहा है। लेकिन साथ ही यह समय खर्चों को नियंत्रित करने और दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने पर भी ध्यान केंद्रित करने का समय है। अचल संपत्ति और वाहन आदि लेने के पहले किसी कुशल ज्योतिषी से सलाह लेने के बाद आपकी जन्म कुंडली के आधार पर निवेश करना चाहिए।
2025 में मेष राशि का परिवार और स्वास्थ्य-
आपका पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। इस साल कभी-कभी ग़लतफ़हमियाँ अनुभव हो सकती हैं। हालांकि वर्ष
की दूसरी छमाही के दिन अच्छे प्रतीत होते हैं। फिर भी दूर के
रिश्तेदारों के साथ आपके व्यवहार में चुनौतियां आ सकती
हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको कुछ समस्याओं से
जूझना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने ससुराल वालों से कम सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के प्रति आपकी तरफ से भी कुछ नकारात्मकता रह सकती है। संतान की इच्छा हैं तो इसकी योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है ।
एक्सपर्ट्स उपाय-
* आपको शयनकक्ष में एक मोर पंख रखने और पूर्णिमा के दिन अपने प्रियजन से मिलने का सुझाव दिया जाता है।
* बुधवार को मूँग की दाल स्वयं खाएं और हो सम्भव हो तो मूँग की दाल का दान करें।
* शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
Vedantachary Param Pujya Shri Girirajji Shastriji a very pious soul belongs to spirituality Brahmin family of Vadodara, Gujarat. He is a spiritual leader of Hindu Santana Dharma and Pushti bhakti Marg. Along with spiritual master, he also plays his role as astrologer by using is Vedic knowledge.
Call Us : +91-8141054545
Email : info@raajjyotish.in
Visit Us : E/294, Rajlaxmi Society, N/r. Chakli Circle,Old Padra Road, Opp. Baroda Heart Institute Alkapuri Vadodara - 390 020. Gujarat